फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, दबकर पूर्व प्रधान के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (ब्यूरो)। हथगाम थाना क्षेत्र के मोहलिया गांव के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर पलटने से पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है।
विज्ञापन

थाने के सराय इदरीश गांव निवासी पूर्व प्रधान ओमप्रकाश का बेटा नरेंद्र (30) धान बिक्री के लिए ले जाने के लिए रिश्तेदारी कासिम कटरा से ट्रैक्टर लाया था। धान उतारने के बाद वह ट्रैक्टर लेकर वापस जा रहा था।

आगे उसका चचेरा भाई राजेश बाइक से चल रहा था। पीछे नरेंद्र ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। मोहलिया गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दबकर नरेंद्र की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर पलटा, पूर्व प्रधान के बेटे की दबकर मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें