फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पार कर रहे किसान की डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना पार कर रहे किसान की डूबकर मौत
विज्ञापन


बहुआ। यमुना नदी पार कर ससुराल से गांव लौट रहे राजाराम निषाद (50) की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

राजाराम निषाद ललौली थाना क्षेत्र के उरौली गांव निवासी थे। इनकी ससुराल बांदा जिले के चिल्ला थाना पैलानी गांव में है। ससुराल में किसी की मौत हो गई थी। राजाराम इसमें शामिल होने गए थे। इनका गांव नदी किनारे है। अंतिम संस्कार के बाद यमुना पार कर घर लौट रहे थे। तभी भंवर में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबने के कुछ देर बाद ही शव उतराने लगा। घटना देखकर ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को खबर देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

- नदी के बीच भंवर में फं सने से डूबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें