सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को 180 निशक्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। एक्सीलरेटेड लर्निंग कैंप के पुरानी तहसील में लगे स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में 40 बच्चों को विकलांग प्रमाण पत्र दिए गए। क्षेेत्र के भिटौरा, बहुआ, हंसवा, असोथर ब्लाकों के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत निशक्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जेपी शर्मा, आंख रोग विशेषज्ञ डा. आदिल आलम, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डा. राजीव चौधरी ने निशक्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में 17 बच्चों को जांच के लिए कानपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया, जबकि इतने ही बच्चों को आंखों की जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कैंप में सर्व शिक्षा के जिला समन्वयक अरुण मिश्रा व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।