फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश से बदहाल 37 किमी सड़कें होंगी दुरुस्त, 3.85 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। कहीं गहरे गड्ढे राहगीरों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं तो कहीं ऊपरी परत उखड़ने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है। लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला पंचायत ने सड़कों की मरम्मत की तैयारी शुरू की है। इसके तहत करीब 37 किलोमीटर लंबी सड़कों को दुरुस्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर लगभग 3.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

बारिश के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खराब होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ रही है और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को मरम्मत कार्य शुरू होने का इंतजार है। जिला पंचायत के प्रस्ताव के अनुसार, करीब 10 किलोमीटर सड़क पर गड्ढे भरकर मरम्मत की जाएगी।
वहीं शेष 27 किलोमीटर हिस्से में डामर और गिट्टी की नई परत बिछाई जाएगी। इससे क्षतिग्रस्त सड़कों की सतह सुधरेगी और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। हालांकि, प्रस्ताव तैयार होने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मरम्मत कार्य शुरू कराने और निर्धारित समय में पूरा करने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को चिह्नित कर उनकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। टेंडर की निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें