फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गणतंत्र दिवस तक स्टेशन में मुस्तैद रहे रेलवे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, माघ मेला प्रयागराज और 26 जनवरी को ले कर जीआरपी एसपी अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने रविवार को रेलवे स्टेशन पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने जीआरपी और आरपीएफ टीम के अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर रेलवे स्टेशन में मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने और संदिग्धों की चेकिंग करने की बात कही। उन्होंने प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पैसेंजर हाल, पार्सल हाल, टिकट घर आदि स्थानों पर चेकिंग कर यात्रियों के सामान की तलाशी ली। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में रेलवे पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। इस दौरान जीआरपी चौकी प्रभारी राजकुमार मौर्य, आरपीएफ चौकी प्रभारी एके यादव, एसआई डीके आनंद सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें