फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाका गांव में 35 घर जलकर राख

Sat, 04 Jun 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मलाका गांव में आग बुझाती दमकल के जवान और मौके पर इकट्ठा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाना पकाते समय चूल्हे की आग से निकली चिंगारी नेे मलाका गांव में 35 घर जलाकर राख कर दिए। करीब एक करोड़ की क्षति का अनुमान फायर टीम ने लगाया है। आग बुझाने में ग्रामीणों और दमकल के  सात घंटे लग गए। छह बकरियां भी जलकर मर गईं। पुलिस की येलो कार्ड स्कीम लागू होते ही कई थानों का फोर्स राहत और बचाव कार्य में जुट गया।
विज्ञापन


गांव में मूसा के घर में चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा था। चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग छप्पर में लग गई। आग ने कुछ ही पलों में घर को जलाकर राख कर दिया और धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर गांव के भट्ट पुत्र कुबेर, वीरेंद्र पुत्र श्रीपाल, अनीता पत्नी वीरेंद्र, सुल्तान पुत्र गुज्जा, अमर गिरि पुत्र भूदगिरि, डमडेरा पुत्र मुरलवी, लिप्पड़ पुत्र बिहारी, टमाटर, सुरेश, रमेश पुत्र प्रेमदास, अमित पुत्र प्रताप, रवि पुत्र सुरेश, प्रेमदास, नरेंद्र पुत्र भूरा, कप्तान पुत्र बिहारी, श्रवण, जगत पुत्र सरजू, सुघर पुत्र सुंदर, वीरेंद्र पुत्र भूरा, भूरे, बिल्लू, सन्नी, भूतपुरी पुत्र कुबेर,  जुग्गन, भाली, घोसिब पुत्र भूतपुरी, लल्ली पुत्र भुक्काबाबा, संजय पुत्र डमडम, कप्तान पुत्र भुग्गल, गुलाब पुत्र ऊदल, विनोद पुत्र भानी, लुढ़घे, कटहल पुत्र दशरथ, शारदा पुत्र सिद्धू, सुनील पुत्र अंगद के घर जलकर नष्ट हो गए।

आग में कुसुमा की छह बकरियां झुलस कर मर गई। ग्रामीणों के जेवरात, नगदी, गृहस्थी, अनाज सबकुछ जलकर खाक हो गया है। घटना में सीएफओ आरबी गौतम ने बताया कि आग चूल्हे की चिंगारी से भड़की है। दमकल के  पंप सेट और एक बड़ी गाड़ी से पानी डालकर अग्निकांड में काबू पाया जा सका। एसपी ने येलो स्कीम लागू की। गाजीपुर एसओ अभय नारायण तिवारी, कोतवाल आरके पांडेय, ललौली एसओ विपिन कुमार सिंह, मलवां एसओ ज्ञान सिंह यादव पहुंचे। एसडीएम विवेक श्रीवास्तव ने राजस्व टीम के साथ जायजा लिया। ग्रामीणों को नुकसान की क्षतिपूर्ति कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें