फतेहपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के छठवें दिन गुरुवार को 34070 कॉपियां जांची गईं। अब तक जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या 211135 पहुंच गई है।
मूल्यांकन के छठवें दिन इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र राजकीय इंटर कालेज में 7133 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। राजकीय बालिका इंटर कालेज में 8595 कापियां जांची गईं। इंटर मीडिएट की 15728 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। हाई स्कूल के मूल्यांकन केंद्र सदाशिव इंटर कालेज रेलबाजार में 13751 और निरंकारी बालिका इंटर कालेज में 4591 कापियां जांची गईं।
हाईस्कूल की कुल 18342 कांपियां जांची गई हैं। अब तक कुल 211135 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अभी 189460 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। कार्यवाहक मुख्य नियंत्रक अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि 52 फीसदी से अधिक मूल्यांकन अब तक हो चुका है।
...........................