फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में 43 पदों में 32 निर्विरोध

Sun, 26 Aug 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
people in queue - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनपद के पांच विकास खंडों में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव हुआ। सुबह सात बजे से शाम पांच तक मतदान हुआ। मतदान के लिए सोलह पोलिंग बूथ बनाए गए थे। जिनसे दो-दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी ली जाती रही। ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों के कुल 43 पदों पर उप चुनाव होने थे। इसके सापेक्ष 32 पदों में निर्विरोध चयन हो गया। पांच सीटों पर नामांकन न होने की वजह से वहां चुुनाव रद्द कर दिया गया है।  
विज्ञापन

उप चुनावों में क्षेत्र पंचायत सदस्य की पांच सीटों पर चुनाव होना था, जिसके सापेक्ष तीन सीटों पर निर्विरोध चयन हो गया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सदस्य के 33 में से 28 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। ग्राम प्रधान के पांच पदों के सापेक्ष एक पद में निर्विरोध चुनाव हुआ। इस तरह शेष महज छह सीटों पर ही उप चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुए। अमौली विकास खंड में गोहरारी, जलालपुर, गोविंदपुर बिलारी, सलेमपुर कनेरा और औरा निस्फी गांवों में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं किया।   
 
 ..
जनपद के खजुहा, देवमई, मलवां, अमौली, हंसवा, भिटौरा, असोथर, तेलियानी, विजयीपुर, ऐरायां और धाता विकास खंडों में उप चुनाव होने थे। जिसमें से 32 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो जाने से छह सीटों के लिए मतदान सिर्फ पांच ब्लाको में ही पड़े। सदर तहसील के हंसवा विकास खंड और बिंदकी तहसील के चारों देवमई, अमौली, मलवां एवं खजुहा में चुनाव हुए।  
विज्ञापन

 
खजुहा ब्लाक में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर रणमस्तपुर से सुखरानी, बहादुरपुर में बीरबल और शफीक एवं बिलौना में रामभवन चुने गए।  
- भिटौरा ब्लाक में केशवपुर में आकाशदीप, मोहम्मदपुर कला में शायराबानो और एजाज, लोहारी में सूरजदीन और लतीफपुर में संतोष सिंह सदस्य बने।  
- ऐरायंा के सुल्तानपुर घोष में नूर अहमद को ग्राम पंचायत सदस्य चुना गया। धाता के बिछियांवा में रजवंती और खरसेढ़वा में हीरालाल निर्विरोध सदस्य बने। तेलियानी ब्लाक के आदमपुर में सुरेश कुमार और रावतपुर में राजेंद्र कुमार सदस्य बने।  विजयीपुर ब्लाक की विजयीपुर ग्राम पंचायत से राममिलन और ऊषा देवी सदस्य बने।  हसवा के बडनपुर से धर्मराज को निर्विरोध सदस्य बने। अमौली के सरांय धर्मपुर से रानी देवी, मदरी से श्यामा देवी और चांदपुर से सुशीला देवी सदस्य बनीं। मलवां के रामपुर से सुषमा देवी जनपद की पहली निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गर्ईं। यहां वार्ड 55 मौहार से अजीत सिंह को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया।  देवमई के कंसाही से निर्मला देवी, बकेवर बुजुर्ग से सुधा देवी, चिल्ली से समरजीत, जरारा से सुमित्रा देवी, अकबरपुर नसीरपुर से मनोज कुमार, ईसेपुर से बीरेंद्र कुमार को निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुना गया।  असोथर के बेरुई से रामसागर और उमरपुर से रामखेलावन को निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुना गया। वार्ड 13 असोथर से कल्लू को निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना गया।  
 
 
फतेहपुर। पांच विकास खंडो में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए कुल सोलह बूथ बनाए गए। जिनमें से नौ बूथ अति संवेदनशील और अमौली ब्लाक के दो बूथ संवेदनशील की श्रेणी में रहे। इन सभी बूथों के साथ सामान्य श्रेणी के पांच बूथों को मिलाकर कुल सोलह बूथों में 7495 मतदाताओं का उप चुनाव के कारण दोबारा मतदान करने का अवसर प्राप्त हुआ।  
 
 
फतेहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में शनिवार को पांच ब्लाकों में चार ग्राम प्रधान और दो बीडीसी सदस्य पद के लिए मतदान हुए। देर शाम आए परिणामों में कुल 57.63 प्रतिशत मतदान हुआ।
खजुहा में बीडीसी के वार्ड 76 बहरामपुर में तीन प्रत्याशियों, मलवा में ग्राम पंचायत देवमई के प्रधान बनने के लिए तीन प्रत्याशियों, अमौली की बिरनई ग्राम पंचायत में चार प्रत्याशियों, खजुहा में ग्राम प्रधान गौरी बनने के लिए चार प्रत्याशियों और देवमई ब्लाक के पहाड़ीपुर गांव का प्रधान बनने के लिए चार प्रत्याशियों के बीच संघर्ष हुआ। इसी के साथ ही देवमई के वार्ड 35 घनश्यामपुर में दो प्रत्याशियों के बीच चुनावी घमासान हुआ। इन सभी प्रत्याशियों का भविष्य 28 तारीख दिन मंगलवार तक के लिए मतपेटियो में बंद हो गया। उसी दिन ब्लाक मुख्यालयो में मतगणना की जाएगी और शाम को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।  
-------------
आंकड़े :-  
...........................................................................................................................
   ब्लाक             पद         कुल वोट       पड़ा वोट      शेष     मतदान प्रतिशत  
...........................................................................................................................
खजुहा             प्रधान          892         689        203       77.24
देवमई              बीडीसी         1540        584        956       37.92
देवमई             प्रधान            1129        782        347       69.26
मलवां              प्रधान            1174       786        388       66.95
अमौली             प्रधान            1507       845        662        56.07
हंसवा              बीडीसी           1546       853       693       52.27
...........................................................................................................................
   कुल              6                7788      4539      3249     त्न 57.63
विज्ञापन

...........................................................................................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें