फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद मंडल प्रतियोगिता में शीलू ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

किशनपुर(फतेहपुर)। यमुना कटरी के गांव गुरवल की शीलू सिंह ने इलाहाबाद मंडल की रैली में दौड़ और ऊंची कूद प्रतियोगिता में पूरे मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शीलू ने शानदार प्रदर्शन कर जनपद का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


50 मीटर, 100 मीटर और लंबी कूद में प्रथम स्थान लाकर चैंपियन बनी। दौड़ और लांग जंप में सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शीलू अपने माता पिता की अकेली संतान हैं। पिता जयचंद्र सिंह सामान्य किसान हैं और माता ऊषा सिंह गृहणी हैं। मंडल स्तरीय रैली में चैंपियन बनने वाली यह विजयीपुर ब्लाक की पहली लड़की हैं। गुरवल के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की यह छात्रा है। आयोजन इलाहाबाद के मदनमोहन मालवीय स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ। प्राथमिक विद्यालय गुरवल के अध्यापक हरिशंकर सिंह ने बताया एक सप्ताह के अंदर शीलू अब प्रदेश स्तरीय रैली में प्रतिभाग करेंगी। इसका आयोजन लखनऊ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें