फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के सिर पर मुंशी ने बोतल फोड़ी, घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंशी ने चालक के सिर पर बोतल फोड़कर घोंपी
विज्ञापन

तुरंत हट जाने से पेट में हुआ मामूली घाव
दोपहर में चालकों ने था वसूली के आरोप में पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास चौराहे पर सोमवार को टोकन वसूली मेें विवाद होने पर टेंपो चालकों ने मुंशी की पिटाई की। देर शाम मुंशी ने चालक के सिर पर पेप्सी की बोतल फोड़ दी और टूटी बोतल उसके पेट में घोंप दी। हालांकि उसके हट जाने से पेट में हल्का घाव ही हुआ है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा निवासी दिनेश (30) टेंपो चलाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि स्टैंड का मुंशी टोकन वसूली कर रहा था। वसूली को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर चालक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मुंशी की पिटाई कर दी। सोमवार की शाम मुंशी को चालक अकेला मिल गया। मुंशी ने दुकान से पेप्सी की बोतल उठाई और चालक दिनेश के सिर पर फोड़ दी, जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक मुंशी ने टूटी बोतल से हमला बोल दिया। कई लोगों के जुट जाने और ललकारने से मुंशी भाग निकला। चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकरगंज चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने बताया कि घायल को कोतवाली से इलाज के लिए भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मुंशी नहीं मिला।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें