फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आग लगने से 31 बीघा फसल जलकर राख

Sat, 15 Apr 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 30- हसनापुर गांव में लगी आग
विज्ञापन

आग लगने से 31 बीघा
फसल जलकर राख
- तारों में शार्ट सर्किट से हुई घटनाएं, दमकल नहीं हुई, ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
जोनिहा/बहुआ। शार्ट सर्किट की चिंगारी से फसल में आग लगने से 31 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त दिखी।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव में मान सिंह के नलकूप के तार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में मान सिंह की चार बीघा फसल जल गई। वहीं, रामखेलावन की ढाई बीघा, धर्मेंद्र, अरमेंद्र सगे भाइयों की आठ बीघा, श्रवण पटेल की 10, अखिलेश की एक बीघा, शिवनाराण साढ़े तीन बीघा फसल, संतोष पटेल की दो बीघा फसल जली है। मौके पर राजस्व टीम क्षति का आंकलन करने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में आग लगने नकदी, गृहस्थी जलकर खाक
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की उत्तरी गौतम नगर मोहल्ले में घर में आग लगने से नकदी और गृहस्थी जलकर खाक हो गई। पुलिस और इलाकाई लोगों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। मोहल्ला निवासी रमेश के घर में शनिवार को आग लगी है। दमकल गाड़ी रास्ता संकरा होने की वजह से अंदर नहीं पहुंच सकी। जिससे आग पूरे घर में फैल गई। चौकी इंचार्ज दिवाकर सिंह और स्थानीय लोगों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। रमेश ने बताया कि करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें