फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीड: रेजीडेंट डॉक्टर समेत दो कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:24- जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम के सामने लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन

रेजीडेंट डॉक्टर समेत 11 कोविड पॉजिटिव
- मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि
- पांच दिनों से लगातार मिल रहे कोविड के मरीज, संख्या बढ़कर हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिले में कोरोना के प्रति सतर्कता नहीं बरतना स्वास्थ्य विभाग पर ही भारी पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर शनिवार को कोविड पॉजिटिव हो गई। उनके अलावा धाता का एक युवक भी कोविड पॉजिटिव निकला। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। स्वास्थ्य प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम करने में चूक कर रहा है।
कोरोना लगातार पैर फैला रहा है। फतेहपुर के जिला अस्पताल की एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर का कोविड टेस्ट के दौरान शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके साथ ही धाता का 30 वर्षीय युवक भी जिला अस्पताल में उपचार के लिए आया था। उसके लक्षण को देखते हुए डॉक्टरों ने कोविड टेस्ट कराया। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव है। दोनों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले पांच दिनों से लगातार कोविड के केस मिल रहे हैं। इसके बाद भी अस्पतालों में ही कोविड की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। जबकि बताया जा रहा है कि कोविड के साथ इन्फ्लूएंजा ए मिलने की भी आशंका बढ़ गई है। ये खतरनाक साबित हो सकता है। कोविड के नोडल अधिकारी केके सिंह ने बताया कि शनिवार को दो एक्टिव केस मिले हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन

-
इनसेट
सरकारी दफ्तरों की कोरोना हेल्प डेस्क बंद
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण थमने के बाद कोरोना से बचाव के प्रयास पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। सरकारी दफ्तरों में बने कोरोना हेल्प डेस्क गायब हो चुके हैं। डीआईओएस कार्यालय में गेट पर स्थापित कोरोना हेल्प डेस्क के स्थान पर सिर्फ एक पोस्टर बचा है। इसी तरह बीएस कार्यालय में स्थापित कोरोना हेल्प डेस्क की पहचान तक गायब है। पूरा गेट खुला रहता है और लोग बिना रोकटोक के आफिस आते जाते हैं। इसी तरह कलक्ट्रेट, विकास भवन, जिला पंचायत, नगर पालिका, सीएमओ आदि दफ्तरों की कोरोना हेल्ड डेस्क बंद हो चुकी है।-
इनसेट
अप्रैल महीने में मिले केस
तारीख- कोविड पाजिटिव संख्या
1 अप्रैल 01-
4 अप्रैल01-
11 अप्रैल02
12 अप्रैल03
13 अप्रैल03
14 अप्रैल03
15 अप्रैल-02


बरतें सावधानी
- घर से मास्क लगाकर निकलें।
- कुछ देरी में हाथ धोते रहें।
- भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।
- आपस में उचित दूरी बनाए रखें।
- लक्षण लगने पर तुरंत डॉक्टर की परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें