फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शहर में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, आबूनगर, गढ़ीवा रेडजोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में डेंगू तेजी से फैल रहा है। आबूनगर और गढ़ीवा मोहल्ले स्वास्थ्य विभाग ने रेडजोन घोषित कर दिया है। शहर में प्रतिदिन डेंगू मरीज निकल रहे हैं। अब तक शहर में 63 डेंगू मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। जिले भर में 132 डेंगू मरीज मिल चुके हैं और मलेरिया रोगियों की संंख्या 21 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

शहर में डेंगू मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। साफ पानी में पैदा होने वाले डेंगू मच्छर ने स्वास्थ्य विभाग को हलाकान कर रखा है। स्वास्थ्य विभाग के नाक के नीचे शहर में डेंगू रोगियों की बढ़ती संख्या पर स्वास्थ्य विभाग अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के लिए शहर का आबूनगर और गढ़ीवा मोहल्ला तो चिंता का विषय बने हैं। इन दोनों मोहल्लों में डेंंगू रोगियों की संख्या 32 पहुंच चुकी है। खास बात यह है कि इन दिनों स्वास्थ्य विभाग संंचारी रोग उन्मूलन अभियान चला रहा है, लेकिन इस अभियान का डेंगू मच्छर पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन

.....इनसेट.....
24 डेंगू रोगी नहीं खोज पाया मलेरिया विभाग
डेंगू रोगी की पुष्टि होने के बाद मलेरिया विभाग रोगी के आसपास के घरों में लारवा नाशक दवा का छिड़काव कराने के साथ नालियों में स्प्रे और फागिंग कराता है, लेकिन कुछ रोगी गलत पता लिखाकर जांच कराते हैं, जिससे मलेरिया विभाग बचाव नहीं करा पाता है। इसके रोगियों की संख्या को बढ़ावा मिलता है। इस बार अभी तक 24 डेंगू रोगियों को मलेरिया विभाग खोज नहीं पाया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में निरोधात्मक कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में डेंगू मच्छर दिन प्रतिदिन पैर पसार रहा है।
...बयान...
संचारी रोग उन्मूलन अभियान चल रहा है। इसमें लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। कहीं भी डेंगू की पुष्टि होने पर मलेरिया विभाग टीम मौके पर जाकर निरोधात्मक कार्यवाही के साथ लोगों को बचाव के लिए जागरूक करती है। इसके बावजूद लोग मच्छरों के पनपने के रास्ते बंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि शहर में रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

कीर्ति रंजन, जिला मलेरिया अधिकारी
...................
सामान्य डेंगू के लक्षण:-
-तेज बुखार
-शरीर में तेज दर्द
-उल्टियां
-शरीर पर चकत्ते
-कमजोरी
...........
क्या करें, क्या न करें:-
-घरों को साफ सुथरा रखें।
-कूलर की टंकी का पानी निकाल कर साफ करें।
-एसी का ढक्कन खोलकर साफ करा दें।
-फ्रिज की नियमित खाने वाले सोडे से सफाई करें।
-गंदे पानी के निकास में हर दूसरे दिन फिनायल का प्रयोग करें।
-घर के आसपास पानी न भरा रहने दें।
-नालियों में जला हुआ मोबिल ऑयल दो ढक्कन नियमित डालें।
-बुखार आने पर तत्काल सरकारी लैब में जांच कराएं।
-पीने के पानी में क्लोरीन मिलाकर ही पीयें।
.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें