फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 10 घंटे जाम में फंसी रहीं 30 बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
कानपुर जाने वाली बस में बैठने का प्रयास करते यात्री।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। रोडवेज डिपो की प्रयागराज से लौट रही 30 बसें कौशांबी-पोखराज के जाम में सोमवार भोर तीन बजे फंस गईं, जो दोपहर 12 बजे तक नहीं निकल सकी। इससे बस स्टॉप में बस न पहुंचने से कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बांदा व अन्य रूटों पर जाने वाले यात्री परेशान हो गए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से 128 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 14 बसों को पहले ही शटल सेवा के लिए प्रयागराज भेजा गया है। सोमवार को कुल 112 बसों का संचालन हुआ। यात्रियों की बढ़ रही भीड़ के कारण 80 बसों को कानपुर-प्रयागराज रूट पर लगाया गया।
रविवार की शाम से रात तक बस स्टॉप से 30 बसें प्रयागराज गईं। कौशांबी व पोखराज हाईवे पर जाम के कारण फंस गईं। उनके साथ लौट रही अन्य बसों के भी पहिये वहीं थमे रहे। बस स्टॉप पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए 50 बसों को प्रयागराज रूट भेजा गया। उन बसों को भी प्रयागराज पहुंचने में आठ घंटे का समय लग गया। बस स्टॉप में कानपुर प्रयागराज रूट की कोई बस न होने से सहालग व महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की हजारों की संख्या में भीड़ रही।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन पर दो ट्रेनों के रोके जाने के बाद दिल्ली, आगरा व इटावा जाने वाले यात्री भी बस स्टॉप पहुंच गए। इससे दोपहर तक यात्रियों का हुजूम लग गया। दोपहर एक बजे कानपुर के लिए बस स्टॉप से रवाना हुई बस में 70 से अधिक यात्री चढ़ गए।
इसके बाद भी यात्री बस में चढ़ने की कवायद करते रहे। अन्य रूटों की बसों के लगाए जाने से रायबरेली, लखनऊ, बांदा, घटामपुर जाने वाले यात्री परेशान हो गए। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी किरन कुमारी ने बताया कि यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए अन्य रूटों की बसों को लगाया गया है। डिपो की बसों के जाम में फंसे होने के कारण स्टेशन पर ट्रेन रुकने से यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। धीरे-धीरे बसें आ रही हैं। यात्रियों को भेजा रहा है।

दिल्ली निवासी रेखा देवी ने बताया कि प्रयागराज से दिल्ली के लिए ट्रेन से निकली थी। लेकिन ट्रेन ने फतेहपुर स्टेशन पर छोड़ दिया है। सोचा था कि रोडवेज बस से कानपुर तक सफर करुंगी। इसके बाद वहां से दिल्ली के लिए ट्रेन से जाऊंगी। स्टॉप में बस न मिलने से सुबह 9 बजे से परेशान हूं। दोपहर 12 बज गए हैं, जो बसें भेजी जा रही है। वह तुरंत भर जा रही है।

महिपाल सिंह ने बताया कि बेटी के पुत्र की शादी है। रायबरेली जाना है। सुबह सात बजे से रायबरेली जाने वाली बस का इंतजार कर रहा हूं। सुबह 10 बज गए हैं, लेकिन कोई बस नहीं मिली है। लखनऊ बाईपास जाकर डग्गामार वाहन से जाने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें