फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारागार में फिर 28 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर कोरोना का हमला जिला कारागार में बदस्तूर जारी है। लगातार यहां से मामले निकल रहे हैं। बुधवार को 193 सैंपल की मिली रिपोर्ट में 64 कोरोना मरीजों में अकेले 28 जेल के अंदर के हैं। पुलिस कप्तान दफ्तर के पांच और महिला थाना की तीन महिला और पुरुष कार्मिक को कोरोना निकला है। कार्मिक पॉजिटिव हो गए। प्रशासन ने सामाजिक संक्रमण रोकने को नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।
विज्ञापन

जिस तरह से जिला कारागार में कोरोना के मामले निकल रहे हैं। उससे जेल के अंदर सामाजिक दूरी की बात पर सवाल खड़े हो गए हैं। मंगलवार एकमुश्त निकले मामलों के बाद बुधवार 28 नए रोगी सामने आ गए। शहर के महिला थाना के चार सिपाही, अशोक नगर के एक व्यक्ति, खुशवक्त रायनगर की एक महिला, देवीगंज में तीन, सुंदर नगर कालोनी का एक, आावास विकास कालोनी में एक, एसपी आवास के पांच कर्मचारी, कृषि भवन का एक कार्मिक, रानी कालोनी का एक, केबी नगर का एक, उत्तरी अंबेडकर नगर का और क्षय रोग कार्यालय के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमण निकला है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुसैदापुर में एक, चंदनपुर में एक, बंवारा में एक, गैस एजेंसी बहुआ के तीन, बढई टोला असोथर में एक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी तरह से बिंदकी तहसील क्षेत्र के अमौली के एक, बिंदकी नगर के पैगंबरपुर में दो, ललौली रोड में दो, बाग बादशाही का एक, देवमई ब्लाक के पीछे का एक और न्यू पोस्ट आफिस बकेवर के एक कार्मिक को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें