फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 12 अस्थायी चौकियों की निगरानी में होंगे 28 नट-कंजर डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरी, छिनैती, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में 28 नट डेरा और कंजर डेरा हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर 12 अस्थायी पुलिस चौकियां और चेक पोस्ट स्थापित कर निगरानी की जाएगी। पुलिस विभाग का मानना है कि डेरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने से अपराध पर काफी हद तक नियंत्रण किया जा सकेगा।
विज्ञापन

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले में कुल 28 नट डेरा व कंजर डेरा हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित स्थानों पर एक सप्ताह के अंदर अस्थायी पुलिस चौकी व चेक पोस्ट का निर्माण होगा। अस्थायी चौकियों की जिम्मेदारी सर्किल के सीओ को दी गई है।
पुलिसकर्मी डेरों में शराब, गांजा की अवैध बिक्री, तस्करी और जुआ जैसी गतिविधियों पर लगाम लगाएंगे। डेरों में रहने वाले आपराधिक किस्म के लोगों पर भी निगरानी रखी जाएगी। लगातार निगरानी से चोरी, छिनैती और लूट जैसी वारदातों में शामिल लोगों की धरपकड़ हो सकेगी।
विज्ञापन




थानेवार चिह्नित हॉटस्पॉट
थाना मलवां में जगन्नाथपुर डेरा, खागा कोतवाली में करसुआ, हरदो नट का डेरा, लाखीपुर नट का डेरा, पचीसा नट का डेरा, बनपुरवा, खखरेरू थाने में सराय बहलोल, हकीमपुर खंतवा, पौली, तलवापर, नट का मोहल्ला, धाता थाने में विरसिंहपुर, ललौली थाने में जजरहा, गाजीपुर थाने में शाह, सेवरामऊ, डुंडरा, मिर्जापुर, चांदपुर थाने में केवलापुर, सेलावान मजरे कजरंन डेरा, कंचनपुर, गौरी, चकमदा, जौनपुर, थाना बकेवर में बेंता, पल्थाहार/बिजौली, थाना जहानाबाद में नोनारा, जाफरपुर, थाना थरियांव में बहरामपुर कंजड़ डेरा, दिहुली नट डेरा, थाना हथगाम में इस्लामनगर नट डेरा मजरे सरांयसाबा, चकभुनगापुर नट डेरा मजरे सरांयसाबा नगरा, कुर्मिन का पुरवा मजरे पट्टीशाह, असोथर थाने के बजहाकुटी मजरे सातोधरमपुर, जानिकपुर, थाना राधानगर में विनोबानगर और कासिमपुर रमवां गांवों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें