फोटो-04-इफको किसान सेवा केंद्र में पहुंची यूरिया। संवाद
बिंदकी। दो दिन बाद रविवार को कुंवरपुर रोड मंडी समिति में 27 टन, करीब 600 बोरी यूरिया पहुंची है। सोमवार को यूरिया का वितरण होगा। दो दिन से यूरिया का स्टॉक न मिलने से वितरण पूरी तरह से बंद था। अंतिम बार शुक्रवार को खाद वितरित की गई थी।
लगातार यूरिया की कमी के कारण किसान परेशान हैं। वर्तमान में इफको किसान सेवा केंद्र में एक आधार कार्ड पर दो से तीन बोरी यूरिया दी जा रही है। ऐसी स्थिति में वह किसान जो तीन बीघा से अधिक क्षेत्रफल में खेती कर रहे हैं। उनके लिए यह खाद पर्याप्त नहीं है।
इफको केंद्र प्रभारी अनुपम तिवारी ने बताया हर किसान को यूरिया मिल सके। ऐसे में हर किसान को दो से तीन बोरी यूरिया दी जा रही है। उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से किसानों को यूरिया वितरित की जा रही है।