फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 01 Nov 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण के मामले में पुलिस को थी तलाश, बदमाश के पैर में लगी गोली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र में सुनवारा पुल के पास बुधवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इकदिल थाने में अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी मुनीस यादव निवासी रमपुरा सुल्तानपुरा जालौन, हाल निवासी दुर्गानगर भिंड स्कूटी से यमुना पुल की ओर जा रहा था। सुनवारा पुल के पास चेकिंग कर रही एसओजी व पुलिस को देखकर बदमाश स्कूटी दूसरी दिशा में घुमाकर भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश के दाएं पैर में लगी। गोली लगते ही वह गिर गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें