फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डीसीएम से 44 मवेशी बरामद, खलासी के मजदूर भाग निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव में नेशनल हाईवे पर रविवार को पुलिस ने दो डीसीएम से 18 मवेेशी बरामद किए गए। जिन्हें अझुवा से उन्नाव के स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दो डीसीएम के चालक हिरासत में लेकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। हालांकि खलासी और मजदूर पुलिस को चकमा देकर निकल गए।
विज्ञापन

रविवार को स्थानीय पुलिस नेशनल हाईवे पर मुस्तैद थी। उसे कौशांबी जिले से दो डीसीएम में मवेशी लादकर कटने के लिए ले जाने की सूचना मिली थी। थानेदार उपेंद्रनाथ राय ने खागा की तरफ से आ रहीं दो डीसीएम को रोका। तब तक इन डीसीएम के खलासी और मजदूर भाग निकले।
स्टेयरिंग संभालने की वजह से दोनों के चालक पुलिस के हत्थे लग गए। तलाशी में एक डीसीएम से पुलिस को आठ भैंस और 18 पड़वा व दूसरी डीसीएम से 17 भैंस और एक भैसा मिला। थानेदार ने बताया कि सदर कोतवाली के मसवानी निवासी मोहम्मद शरीफ और हथगाम कस्बा निवासी इकलाक शेख चालक हैं। इन दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें