फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के पेशकार सहित 22 संक्रमित निकले, कलेक्ट्रेट फिर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में कोरोना की जद में एक एक कर स्वास्थ्य कर्मी आ रहे हैं। गुरुवार को सामने आए 22 पॉजिटिव केस में इस विभाग के दो कार्मिक भी कोरोना संक्रमित निकले हैं।
विज्ञापन

एक कार्मिक तो पांच बार के एंटीजन टेस्ट में 4 मर्तबा कोरोना पॉजिटिव निकले। उधर, कोरोना के चपेट में डीएमके पेशकार समेत कलेक्ट्रेट के तीन कार्मिक संक्रमित निकलने पर कलेक्ट्रेट को 24 घंटे के लिए सील किया गया। कलेक्ट्रेट के साथ डीएम बंगले को दमकल कर्मियों ने सैनिटाइज किया। यही प्रक्रिया स्वास्थ्य केंद्रों में अपनाई गई है।
जिले में अभी तक कोरोना के 1780 केस निकल चुके हैं। बुधवार को शहर क्षेत्र के अहमद गंज वीआईपी कॉलोनी कमला नगर सिविल लाइन तकिया रोड और मिलाप कोठी मोहल्ले से एक एक व्यक्ति और कलेक्टरगंज व शकुन नगर से एक एक महिला को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसी तरह बिंदकी तहसील क्षेत्र के पट्टी सराय और हथगाम तहसील क्षेत्र के हथगांव से एक एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है।
विज्ञापन

इसी तरह खागा की एक महिला, बिंदकी के महरहा का एक व्यक्ति, तेंदुली गांव की एक महिला, पहनी गांव का एक व्यक्ति, बरुआ गांव का एक व्यक्ति, मला का गांव का एक व्यक्ति एक व्यक्ति, महोई गांव के तीन व्यक्ति, एसडीओ एजी बिंदकी का एक कार्मिक भी संक्रमित पाया गया है।
जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कार्मिक को भी संक्रमण निकला है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि मरीजों के स्वस्थ होने की स्थित अच्छी है। वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। बस हम सभी का फर्ज बनता है कि सामाजिक दूरी के बंधन को बरकरार रखते हुए कोविड-19 के फैलाव को रोकने में मददगार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें