फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यूपीआई से पांच बार में खाते से निकले 2.16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आबूनगर निवासी मेराज अहमद के बैंक खाते से यूपीआई के जरिये 2.16 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने बिना जानकारी और ओटीपी के यह लेनदेन होने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




मेराज अहमद का बैंक ऑफ बड़ौदा की नौवाबाग शाखा में बचत खाता है। 12 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे 92,888 रुपये का गूगल पे से लेनदेन हुआ। 13 अक्तूबर को तीन बार में 70 हजार, 9,999.49 और 10 हजार रुपये निकाले गए। 14 अक्तूबर को दोपहर 2:58 बजे 34 हजार रुपये का एक और लेनदेन हुआ। इस तरह कुल 2,16,887.49 रुपये खाते से निकल गए। कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें