खासमऊ स्कूल में प्रवासियों को लेकर आए कांग्रेसी
- फोटो : AMAR UJALA
फतेहपुर। पंजाब के लुधियाना पंजाब से आए प्रवासियों को कांग्रेसियों ने भोजन-पानी की व्यवस्था कराई। फिर सभी को अपने वाहनों से गांव पहुंचाया। ट्रेन से आए प्रवासियों को उनके गांव पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी बसों से उनके गांव पहुंचाने की व्यवस्था कराई। खागा, खासमऊ, गाजीपुर और कौशांबी पहुँचाया। पीसीसी सदस्य शिवाकांत तिवारी ने पार्टी के निर्देश पर स्टेशन के पास पहले से बस खड़ी कराई। साथ में युवा नेता सुनील तिवारी मौजूद रहे।