फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पंखा चोरी में एक आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। बैंक में घुसकर लॉकर तोड़ने की कोशिश और पंखे समेत अन्य छिटपुट सामान चोरी करने में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरा शातिर साथी फरार है। आरोपी ने बेटे की छठी कार्यक्रम मनाने के लिए बैंक में धावा बोला था। पुलिस ने पकड़े आरोपी से दो पंखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित उत्तर प्रदेश पूर्वी बड़ौदा ग्रामीण बैंक में एक अप्रैल की रात पीछे की खिड़की तोड़कर बैंक में जा घुसे थे। सीसीटीवी कैमरों में कपड़ा डाल दिया था। सीपीयू तोड़कर लॉकर व तिजोरी काटने का प्रयास किया था। असफल होने पर बर्तन, चार सेट पंखे समेत छिटपुट सामान चुराकर भाग निकले थे।

चोरों की नजर एक सीसीटीवी कैमरा बच गया था। उसकी छानबीन में दो चेहरे सामने आया थे। पुलिस ने छानबीन के दौरान कुंवरपुर के उमाशंकर को गिरफ्तार किया है। उससे दो पंखे बरामद हुए हैं। एसओ नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बकेवर निवासी छोटू फरार है। छोटू ससुराल कुंवरपुर में रहता है। यहां बाइक मैकेनिक की दुकान रखे है। छोटू शातिर चोर है। छोटू के ससुराल में लड़का हुआ है। उसने पहली अप्रैल को उमाशंकर के साथ शराब पी थी। उसके बाद छठी उत्सव मनाने के लिए रुपयों का इंतजाम के लिए बैंक में चोरी करने गया था। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठी कार्यक्रम मनाने को बैंक में शातिर ने की थी चोरी
सीसीटीवी कैमरे में कैद एक आरोपी पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें