फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कराया कनेक्शन फिर भी भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम, द्वितीय व तृतीय में निजी नलकूप के लिए बिजली कनेक्शन लेने के बाद भी अभी 500 से अधिक किसान सामान मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इन किसानों ने विभाग से बनाए गए एस्टीमेट के अनुसार धनराशि भी जमा करा दी है। इधर, इन लोगों का आरोप है कि नलकूप बंद होने के बाद भी जेई ने आंख मूंद कर चलने की रिपोर्ट लगा दी है।
विज्ञापन


चालू वित्तीय वर्ष में सामान्य योजना की 68 प्रतिशत छूट में विद्युत वितरण के तीनों खंड में करीब पांच हजार किसानों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए हैं। इसमें उपकेंद्र के अवर अभियंताओं से बने एस्टीमेट के अनुसार किसानों ने रुपया भी जमा करा दिया है। रुपया जमा करने वाले किसानों को दूरी के अनुसार तार, खंभा, ट्रांसफार्मर

व अन्य सामान विभाग से दिया जाना है। करीब साढ़े चार हजार किसानों को सामान तो मिल गया है, लेकिन 500 किसानों को अभी तक सामान नहीं मिला है। विभाग के अधिकारी अब इन किसानों को सामान न मिलने की बात कह रहे हैं। विजयीपुर ब्लाक के गढ़ा ग्राम पंचायत के किसान सत्य प्रकाश ने बताया कि सामान्य योजना से कनेक्शन लिए एक साल हो गए हैं। अभी तक सामान नहीं मिला है। रुपया भी विभाग में जमा कर दिए हैं। अब
विज्ञापन


अधिकारी कह रहे हैं कि सामान नहीं मिलेगा। बाजार से खरीद कर लगा लो जबकि इस्टीमेट में तार, ट्रांसफार्मर, खंभा व अन्य सामान का रुपया जोड़ा गया है। वैसे भी जब कनेक्शन योजना बंद होने के पहले लिया जा चुका है तो सामान क्यों नहीं मिल रहा। बहुआ ब्लाक के चक काजीपुर गांव के किसान अशोक कुमार ने बताया कि छह महीना पहले नलकूप का कनेक्शन लिए हैं। विभाग से सामान नहीं मिला है। फसलों की सिंचाई समय पर हो सके और नुकसान न हो। इसके लिए बाजार से सामान खरीद कर नलकूप को चलाना पड़ा।
बयान-
अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि 68 प्रतिशत सामान्य योजना अब बंद हो चुकी है। अवर अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर जो कनेक्शन पहले हुए हैं, उनको सामान दिया गया है। जो लोग कनेक्शन लेने के बाद बाजार से सामान खरीद कर नलकूप चला लिए हैं। उनके नलकूप चलने की रिपोर्ट लगा दी गई है। इससे अब उनको सामान नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें