फतेहपुर। विजयीपुर चौकी में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या के मामले में सीबीसीआईडी जांच शुरू हो गई है। मामले में आरोपी दरोगा नौ माह से जेल में है। पुलिस कोर्ट में करीब दो माह पहले दरोगा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
इलाहाबाद यमुनापार ओथगी तरहार निवासी दिवंगत दुर्गेश तिवारी (50) किशनपुर थाने के विजयीपुर में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। उनकी 14 अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या की गई थी। तत्कालीन चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर उर्फ कुंवर बेधड़क पर आरोप लगा था। उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चली थी। चौकी इंचार्ज
के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। इंस्पेक्टर सीबी सिंह ने दो माह पहले चार्जशीट दाखिल की थी। उधर, आरोपी दरोगा की पत्नी राधा सिंह का आरोप है कि हेडकांस्टेबल ने पति पर हमला किया। तभी बचाव में पति ने गोली चलाई थी। दरोगा के परिजनों की ओर से
शासन में सीबीसीआईडी जांच की मांग की गई थी। जांच की संस्तुति होने पर सीबीसीआईडी ने प्रकरण की जांच शुरू की है। सीबीसीआईडी ने प्रकरण की एफआईआर, जांच रिपोर्ट समेत तमाम दस्तावेज जुटाए हैं। किशनपुर थाने और कोतवाली के पुलिस कर्मियों को बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
हेड कांस्टेबल की हत्या में सीबीसीआईडी जांच चालू
दरोगा ने चौकी के अंदर हेड कांस्टेबल को मारी थी गोली
नौ माह से आरोपी दरोगा कुंवर बेधड़क जेल में निरुद्घ है
अमर उजाला ब्यूरो