फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने में तीन सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले की पुलिस लाइन की मेस में चाइनीज चावल पकता है या नहीं, इसका पता खाद्य विभाग के लिए गए सैंपल की प्रयोगशाला रिपोर्ट से पता चल सकेगा। पर, इस प्रकरण का वीडियो वायरल करने पर तीन सिपाहियों पर गाज गिर गई। एसपी ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया।

पुलिस लाइन में चाइनीज चावल की खपत को लेकर रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें लाइन की बैरक के एक कमरे में सिपाही टिफिन खोलता दिखाया गया। दूसरा सिपाही चावल हाथ में लेने के बाद उसे गेंद के आकार का बनाकर उछालता दिखा। वायरल वीडियो में केवल हाथ और समझाने का तरीका दिख रहा था। किसी का चेहरा पूरी वीडियो में नहीं दिखा।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 22 जनवरी के अंक में ‘ मेस में चाइनीज चावल का वीडियो वायरल’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। जिसके बाद पुलिस व खाद्य विभाग हरकत में आया। खाद्य टीम ने सोमवार को पुलिस लाइन पहुंच कर चावल का नमूना लिया। उधर, इलाहाबाद ड्यूटी से लौटने के बाद सीओ लाइन प्रभात राय ने भी वीडियो को कई बार देखा। उन्हें तीन सिपाही संदिग्ध नजर आए।
विज्ञापन


उधर, देर शाम एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि खाद्य टीम सैंपल ले गई है। ऐसे में मेस में चाइनीज चावल का प्रयोग होता है या नहीं, यह तो अभी जांच का विषय है लेकिन अनुशासनहीनता का मामला साफ हो चुका है। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस प्रकरण में धर्मराज, आशीष कुमार और आशीष यादव पर गाज गिरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें