फतेहपुर। दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों के संचालन में कोहरे की धुंध भारी पड़ रही है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें 10-12 घंटा देरी से स्टेशन पर आ रही हैं। ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म में बैठकर रात गुजारनी पड़ रही है।
पश्चिम के जिलों में रात को पड़ रहे कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। इससे महानंदा पिछले कई दिनों से रद्द है। आदर्श स्टेशन से दिल्ली और अलीपुर (हावड़ा) जाने वाले यात्रियों को परेशानी परेशानी हो रही है।
रात को डाउन लाइन की मथुरा एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस और रीवां एक्सप्रेस गुरुवार को दोपहर में स्टेशन पहुंची। नार्थईस्ट, मुरी, कालका, जोधपुर-हावड़ा, इंटरसिटी, मेमू और इलाहाबाद-कानपुर पैसेंजर में सफर करने वाले यात्रियों को घंटाें इंतजार करना पड़ा।