फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खागा में बांटे जाएंगे कर्जमाफी प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। तहसील परिसर में आज कर्जमाफी प्रमाणपत्र बांटा जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों के बैठने के लिए सेक्टरवार व्यवस्था की गई है। कुर्सियों पर किसानों के नाम की स्लिप चस्पा की गई हैं।

किसानों के बैठने के लिए पंडाल सजा दिया गया है। मंच भी सजाया जा रहा है। पीने के पानी की व्यवस्था कर दी गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों के बैठने की अलग व्यवस्था है।
विज्ञापन


एसडीएम अमित भट्ट ने बताया कि 1995 लघु और सीमांत किसानों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। धाता विकास खंड के 281, विजयीपुर के 651, ऐरायां के 661, हथगाम के 402 किसान शामिल हैं। ऐसे किसानों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद साध्वी निरंजन ज्योति करेंगी। कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह और विधायक कृष्णा पासवान मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें