फतेहपुर। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में जान फूंकने के लिए प्रियंका गांधी एक बार फिर चुनावी मंथन करने जिले में 24 अप्रैल को आ रही हैं। एक जनसभा और एक नुक्कड़ सभा करने के बाद वह हमीरपुर के लिए निकल जाएंगी। पूर्व सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान ने बताया कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा का जिले को दोबारा कार्यक्रम मिला है। वह 24 अप्रैल को सुबह दस बजे खागा के लक्ष्मी राइस मिल परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर इलाके में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी के स्वागत और सभा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलास्तर पर बैठक कर जल्द ही सभी को जिम्मेदारी बांट दी जाएगी।
प्रियंका 24 को खागा और गाजीपुर में करेंगी जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो