बकेवर(फतेहपुर)। पत्नी के फांसी लगाकर जान देने के बाद पति ने भी आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने समय रहते पति को बचा लिया। शादी के तीन साल बाद औलाद न होने के घरेलू विवाद में तनाव के चलते महिला के जान देने का विवाद सामने आया है। जबकि मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने की वजह से हत्या का आरोप लगाया है।
बिंदकी कोतवाली के जाफराबाद निवासी किसान शिवप्रसाद की बेटी अंजू (23) की बकेवर थाने के अमलोहना निवासी किसान रामशंकर कुशवाहा के बेटे अवधेश से 20 अप्रैल 2016 को शादी हुई थी। अवधेश की मिठाई की दुकान है। दुकान बंद कर शुक्रवार शाम घर पहुंचा था। पत्नी से किसी बात पर उसका विवाद होने लगा। इसी बीच अंजू ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन असफल
हो गए। किसी ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस को आते देखकर अवधेश पत्नी की साड़ी से फांसी के फंदे में लटक गया। समय रहते पुलिस और परिजनों ने उसे बचा लिया। सूचना पर मायके से पिता व परिजन पहुंचे। पिता ने एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न किए जाने पर हत्या कर देने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि और न होने के कारण भी बेटी को ससुरालीजन मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। दस दिन पहले बेटी को मायके छोड़ गए थे। शिवप्रसाद की तहरीर पर पति, ससुर, सास माया देवी, देवर रमेश, देवर प्रशांत, ननद सुरेखा को पुलिस ने नामजद किया। थानेदार संजय शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
फोटो संख्या एवं परिचय
19- रोते बिखते परिजन
पत्नी के जान देने के बाद पति ने फांसी लगाई
- परिजनों के पहुंच जाने से बची पति की जान
- पुलिस ने सात ससुरालीजनों पर दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
26- फाइल फोटो रामखेलावन
27- दुर्घटना के बाद बिजली पोल टकराया ट्रक
हादसों में दो लोगों की मौत, आठ घायल
- हुसैनगंज में बेकाबू ट्रक से हादसा
- दुर्गा मंदिर के पास ट्रेन की चपेट में आया वृद्घ
अमर उजाला ब्यूूरो
फतेहपुर। अलग-अलग हादसों में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हुए। जिला अस्पताल से गंभीर घायलों को कानपुर रेफर किया गया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राम खेलावन पासवान (52) मजदूरी करते थे। पत्नी की बीस साल पहले मौत हो गई थी। उसका 16 साल का बेटा भिखारी करीब सात साल गायब है। उसकी बड़ी बेटी की मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी का बेटा गोलू और अविवाहित बेटी कुंती देवी (20) मानसिक रूप से कमजोर हैं, यह साथ रहते हैं। उसकी कमाई से नाती और बेटी का खर्च पूरा होता था। कस्बे चौराहे की ओर से रामखेलावन पैदल आ रहा था। डलमऊ की तरफ से आए ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बेकाबू ट्रक आगे बिजली पोल पर भिड़ा। बिजली पोल टूट गया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास 70 साल के बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी हादसा हुआ है। समाजसेवी अशोक तपस्वी ने एंबुलेंस से शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया। हुसैनगंज थाने के जगतपुर आदिल गांव निवासी बृजमोहन का बेटा दीपक बाइक से घर जा रहा था। बाबूगंज के पास किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। हेलमेट नहीं मिला। हुसैनगंज के ऊबीपुर निवासी शुभम मां रानी मौसी प्रेमा पत्नी महेंद्र निवासी मिर्जापुर भिठारी को बाइक से लेकर मलाका गांव से घर जा रहा था। शहर हाईवे पर बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हुए। रानी ने बताया कि मलाका गांव रिश्तेदार के घर शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। खागा हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार संतोष निवासी कटोघन, नारायण निवासी छीमी, अनिल निवासी खागा घायल हुए। ललौली के बहुआ निवासी युनूस खान सड़क पार करते वक्त बाइक सवार की टक्कर से घायल हुए। पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
---------------------------