फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नए कोरोना पॉजिटिव, 3400 के पार हुई मरीजों की तादाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित होने वाली तादाद 3400 का आंकड़ा पार कर गई है। बुधवार को 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। गनीमत है कि मरीजों के रिकवर होने की दर काफी बेहतर है। जिला कोरोना सेल को 28 व 30 नवंबर और एक दिसंबर को भेजे गए सैंपल में 425 की रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट में आबूनगर, मुराइनटोला, फूलबाग कालोनी, रेलवे स्टेशन रोड दक्षिण गौतमनगर से एक-एक व आईटीआई रोड व गौतम नगर से दो- दो संक्रमित निकले हैं। सदर तहसील क्षेत्र के बहुआ कस्बे से दो और बनकटा, सैदपुर, गयासपुर व लखनहा से एक-एक कोरोना मरीज निकलने की पुष्टि हुई है।
बिंदकी तहसील क्षेत्र के रेवाड़ी बुजुर्ग व बकेवर से एक-एक और खागा तहसील क्षेत्र के मन्नू का पुरवा, रायचंद्रपुर व रायपुर सुजुरी से एक-एक कोरोना पॉजिटिव निकला है। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि नए मामले सामने आने पर नए कंटेनमेंट एरिया बनाए गए हैं। ऐसे एरिया में रहने वाले लोग एहितायत बरतकर कोविड-19 की लड़ाई में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें