फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 20 नए केस, संक्रमित आंकड़ा 821

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर में कोरोना के गुरुवार को 20 नए मामले सामने आने के साथ जिले में कोरोना संक्रमित तादात 821 हो गई है। जिस तरह हालात बन रहे हैं उससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि लोग सामाजिक दूरी पर अमल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह नए मामले 10 व 13 अगस्त को लिए गए सैंपल के नतीजे के रूप में सामने आए हैं। जिला अस्पताल के दो कार्मिक संक्रमित निकले हैं। अस्थायी कारागार के सात व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। कलेक्टर गंज का एक व्यक्ति भी संक्रमण की जद में आया है। सदर तहसील क्षेत्र के महना गांव एक महिला, रमुआ गांव का एक व्यक्ति व बेलावा गांव का एक व्यक्ति के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है।
बिंदकी तहसील के जहानाबाद की सुनराही गली का एक व्यक्ति, देवमई का एक व्यक्ति और खजुहा की शुक्लन गली का एक व्यक्ति संक्रमित हुआ है। खागा तहसील क्षेत्र के सुजरही गांव का एक व्यक्ति, मेढ़ापाटी गांव का एक व्यक्ति और खागा कोतवाली के दो व्यक्तियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने बताया कि 20 नए मामले सामने आए हैं। जिस पर नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कोरोना टेस्ट ज्यादा से ज्यादा कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। जनता को चाहिए कि वह आपदा की ऐसी घड़ी में शासन और प्रशासन की मुहिम की भागीदार बनकर कोरोना संक्रमण से लड़ाई में अपना योगदान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें