फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कबाड़ी मार्केट में वर्चस्व की जंग में 20 गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
फोटो-30- कोतवाली में मौजूद आरोपी।। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे वर्चस्व की जंग में शुक्रवार को हुए विवाद में पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 33 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, बलवा और सेवन सीएल समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ले में फरीद उर्फ पुन्ना और चांद उर्फ एजाज के बीच करीब छह महीने से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दोनों पक्ष सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने वाली पोस्ट करते रहे। दोनों खुद को भाजपा नेता बताते हैं। समर्थकों के बीच पहले भी कई बार टकराव हो चुका है।
पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को चांद पक्ष के लोगों के साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद पुन्ना पक्ष के साजन उर्फ हमीद को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का आरोप लगा। पुलिस को बीच-बचाव के दौरान महिलाओं के विरोध और झड़प का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से मारपीट, बंधक बनाने और ईंट-पत्थर चलाने के आरोप लगाए गए। लाठी-डंडों से लैस लोगों ने एक-दूसरे पर हमला किया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए।
बवाल के दौरान आसपास के लोगों ने खुद को घरों में बंद कर लिया। मुराइन टोला चौकी प्रभारी उत्कर्ष कुमार सिंह की ओर से दर्ज प्राथमिकी में दोनों पक्षों के लोगों को आरोपी बनाया गया है। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में 20 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है।

इन्हें भेजा गया जेल
बवाल में पुन्ना उर्फ फरीद, साजन उर्फ हमीद, लल्लन उर्फ मोइन, गुलनाज पत्नी मुनव्वर, रफीकुल उर्फ रसीदन पत्नी नफीस, मोइनुद्दीन, अकरम उर्फ गोया, नफीसा पत्नी शहीद, अनीशा पत्नी असलम, जन्नतून पत्नी मो. सलीम, खुर्शीदा पत्नी अकरम, रूबी पत्नी इल्जाम, शबनम पत्नी चांदबाबू, शमीमा पत्नी रिजवान, जरीना पत्नी शमीम, मोसिन, रिजवान, नफीस अहमद, छोटू, स्वैब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपियों में पुन्ना उर्फ फरीद, साजन उर्फ हमीद, शकील, आमिर खान, सलमान खान, अनीश के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे हैं।

फोटो-30- कोतवाली में मौजूद आरोपी।। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें