फतेहपुर। शहर के शिवबली सिंह प्राइवेट आईटीआई, रामलखन आदर्श विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज में करियर काउंसिलिंग का आयोजन हुआ। इसमें दोनों विद्यालयों के 192 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण किया। प्रभारी कॅरियर काउंसिलिंग शशांक पांडेय ने बताया कि रोजगार संगम पोर्टल में उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के बाद रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व कंप्यूटर की उपयोगिता के साथ करियर संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। बताया कि 28 अगस्त को रामा देवी महिला महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।( संवाद)