फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। छिवलहा कस्बे में मंगलवार को मेले का आयोजन किया गया। इसमें बुढ़वा मंगल की झांकियों का भ्रमण कराया गया। इस बार अन्य वर्षों से अधिक 32 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


मेला को कस्बे के हिंदू-मुस्लिम का प्रतीक माना जाता है। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों के सहयोग से झांकियां निकाली गईं। रामलीला मैदान से निकलने वाली झांकियों में भारत माता, तोप को लेकर फौजी जवान देश की रक्षा करते हुए, काली मां की ओर से राक्षसों का संहार करते हुए, शंकर-पार्वती कीलीला करती झांकी, राधा कृष्ण की झांकी लोगों का मन मोहती रही।
जिसको मुख्य मार्ग से होते हुए जनता इंटर कालेज, डिग्री कालेज होते हुए रामलीला मैदान में समाप्त हो गई। झांकियों को देखने के लिए दूर दराज से लोग अपने साधनों और पैदल चलकर आते हैं। इन झांकियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए प्रत्येक झांकी को रज्जीपुर छिवलहा के जिला पंचायत सदस्य मनभावन शास्त्री एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद साहू के द्वारा प्रतीक चिन्ह, मेडल व मिष्ठान से सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुन्ना महाराज, देवेंद्र सोनी, प्रधान विपिन गुप्ता, कमलेश तिवारी, रामू वाजपेयी, लक्ष्मी साहू, मुन्नू मौर्य, अल्पेश पाल, रवि साहू आदि ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें