फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने प्राइमरी स्कूलो में लगाई चुनाव की पाठशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चुनावी अभियान को गति देने और आमजन को जागरूक करने के लिए डीएम और एसपी ने बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में चुनावी पाठशाला लगाई। दोनों अधिकारियों ने बूथों का भी निरीक्षण किया और वहां की भौतिक स्थितियों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह और एसपी कैलाश सिंह ने संयुक्त रूप से संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथ प्राथमिक विद्यालय गंधर्पी, डारी बुजुर्ग, कोड़ा जहानाबाद, प्राथमिक विद्यालय प्रथम अंग्रेजी मीडियम एवं विकास खंड खजुहा के प्राथमिक विद्यालय बिंदौर में चौपाल लगाकर ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में लोगो को मॉकपोल कराकर बताया। अमौली प्रतिनिधि के मुताबिक जिलाधिकारी ने बताया कि जिन लोगों का वोटर लिस्ट में नाम नही हैं। वह बीएलओ से संपर्क कर फार्म नंबर-6 भरकर जमा करें। इसके लिए एक फोटो और आधार कार्ड देना होगा। जिन लोगों की मृत्यु हो गयी हो व लड़की शादी होकर ससुराल चली गयी हो उसका वोटर लिस्ट से नाम हटवाया जाय। जहानाबाद प्रतिनिधि के अनुसार डीएम ने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2019 से 18 वर्ष की आयू पूर्ण कर चुके युवकों, युवतियों का मतदाता सूची में नाम अंकन किया जाए और अपने ग्राम पंचायत का मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनपद में छह मई 2019 को चुनाव संपन्न होगा और मतगणना 23 मई 2019 को होगी। प्राथमिक विद्यालय गंधर्वी में विद्युत आपूर्ति न पाए जाने पर तत्काल कनेक्शन देने के निर्देश दिए तथा शौचालय में दरवाजा लगाने एवं रंगाई पुताई के साथ बूथों पर रैंप बनवाने के निर्देश दिये। उन्होंने बैलेट, कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट को जोड़कर लोगों से मॉकपोल कराकर दिखाया गया। डीएम और एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि निर्भीक, निडर होकर मतदान करें यदि कहीं साड़ी, शराब बंट रही है तो उसकी सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 1950 एवं कंट्रोल रूम नंबर 05180-221911 तथा बिंदकी तहसील के नंबर 6391315564 पर दें। सी विजिल ऐप के माध्यम से सूचना तत्काल दें सकते है। इस दौरान उपजिलाधिकारी बिंदकी आशीष यादव और सीओ अभिषेक तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें