खागा। चौक के पास एक दुकान के सामने सफाई कर रहे कर्मचारी को दुकानदार ने बेटों के साथ मिलकर पीट दिया। मौके पर भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए। साथी की पिटाई की सूचना पर सफाइकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर पंचायत के सफाई कर्मी राजेश, दिनेश, रावेंद्र, राजू बुधवार की सुबह करीब दस बजे दुकान के सामने से कूड़ा उठाने लगे। इसी दौरान झाड़ू भी लग रही थी। धूल दुकान में पहुंचने से दुकानदार ने सफाई कर्मियों को समय से सफाई करने की बात कही। इस पर विवाद बढ़ा गया। दुकानदार व उसके बेटों ने मिलकर सफाई कर्मी राजेश को पीट दिया। जानकारी पर कर्मचारी कोतवाली पहुंच गए। राजेश की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर खागा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धूल को लेकर विवाद हुआ है और इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
फोटो-29-कोतवाली में घेराव करते सफाई कर्मी
साथी की पिटाई से सफाईकर्मी आक्रोशित
विरोध में कर्मचारियों ने घेरी कोतवाली, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो