फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से चार गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में रिमझिम बारिश में खुले में रखे ट्रांसफार्मर अन्ना पशुओं के लिए काल बन गए हैं। सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर चार गायों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। नगर पालिका की टीम ने गायों को शहर के बाहर ले जाकर दफनाया।
विज्ञापन

सुबह जिला पूर्ति कार्यालय के समीप लगे ट्रांसफार्मर में एक गाय चिपक कर मर गई। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी में लेकर शहर के बाहर दफनाया। अभी टीम लौट ही रही थी कि विष्णुपुरी कालोनी में लगे ट्रांसफार्मर में एक गाय चपेट में आकर मर गई। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर आपूर्ति बंद कराई और गाय का शव बाहर निकाला। एक घंटे बाद पीएसी और पुलिस लाइन में दो अलग-अलग जगह गाय ट्रांसफार्मर के करंट से मर गईं। नगर पालिका सफाई निरीक्षक आबिद अली ने बताया कि रविवार को भी ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर दो गाय मरी थीं।
विज्ञापन



करंट से चार गायों की मौत
अन्ना पशुओं के लिए काल बने ट्रांसफार्मर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें