फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हुसैनगंज (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के चंदीपुर चौराहे के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों रविवार शाम गुजरात से कमाई कर घर लौटे थे। गुस्साए लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक लखनऊ रोड पर जाम लगाया।

थाना क्षेत्र के चंदनापुर निवासी मोतीलाल सोनकर का बेटा शिव प्रसाद (25) और पड़ोसी गांव धनसेनपुर निवासी श्यामलाल का बेटा प्रेमचंद्र (25) एक साथ गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते थे। रविवार शाम दोनों दोस्त लौटे थे। पूरा दिन आराम करने के बाद शाम करीब सात बजे बाइक से दोनों शहर के लिए निकले थे। बाइक सवार जैसे ही चंदीपुर चौराहे पर पहुंचे, तो लखनऊ की ओर से आए ट्रक ने पीछे से बाइक सवारों को कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन


दोनों युवकों का गांव कुछ ही फासले पर होने के कारण देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला। ग्रामीणों ने लखनऊ रोड पर जाम लगा दिया। मौके पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की, तो ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। पुलिस के शव उठाने का प्रयास भी विफल हो गए। ऐसे में पुलिस पीछे हट गई।
विज्ञापन


राजधानी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाने के कारण स्थिति खराब होने लगी, तो पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस बीच पुलिस भीड़ को समझाने का प्रयास करती रही। रात लगभग पौने नौ बजे जाम खुल पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें