सड़क हादसों में दस घायल
जाफ रगंज(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के कटिलिहा मोड़ पर बाइकों की भिड़ंत में शनिवार को पांच लोग घायल हो गए। बिंदकी में हादसों में मां-बेटे समेत पांच लोग घायल हुए हैं।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर निवासी ताज मोहम्मद अपनी पत्नी सबीना के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइकों की भिड़ंत में दोनों लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार कानपुर सचेंडी थाना क्षेत्र के बरिमहतन गांव के रहीस अहमद व उनकी पत्नी नुरैशा व रिश्तेदार नफीसा पत्नी यूसुफ घायल हो गईं। नफीसा व रहीस को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी राम किशोर का बेटा राकेश अपनी मां फू लकली के साथ बिंदकी की ओर आ रहा था। जाफ रगंज थाना क्षेत्र के सराय नहर पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिर गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए।
सीएचसी से राकेश को डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। उधर कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी हरी प्रसाद का पुत्र सुरेंद्र कुमार अपने दोस्त कैलाश के साथ बाइक से शुक्रवार रात गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार सुरेश निषाद निवासी जाफ रगंज से सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
- जाफरगंज में पांच व बिंदकी में मां-बेटे समेत पांच अन्य घायल, हेलमेेट नहीं लगाए थे बाइक सवार