फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें फेरे में दूल्हे को पड़ा दौरा, नहीं हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। भांवर पड़ने के समय दूल्हे को पांचवें फेरे में दौरा पड़ गया। वह गिरकर तड़पने लगा। दूल्हे के गिरते ही मौके पर बरातियों में हड़कंप मच गया। नजारा देख कर लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर मामला पुलिस के पास पहुंचा। दोनों पक्ष के लेनदेन वापस कराकर शांत कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री की शादी बिंदकी कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। गुरुवार की देर शाम धूमधाम से बरात लड़की वालों के दरवाजे पहुंची। लड़की पक्ष ने जनवासे में बरातियों को नाश्ता पानी कराया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ नाचते गाते पहुंचे बरातियों की अगवानी हुई। खाना-पीना होने के बाद देर रात अग्नि के सात फेरे लेते समय पांचवें फेरे में दूल्हे को दौरा पड़ गया। दूल्हे के गिरते ही हड़कंप मचा और लड़की ने शादी से मना कर दिया। लड़की पक्ष के लोग भी शादी से इंकार कर बैठे। काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन लड़की पक्ष के लोग कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। आखिरकार मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर एक दूसरे के बीच हुए लेन देन को वापस कराया। दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने कहा कि लड़की पक्ष के लोगों का आरोप है कि भांवर पड़ते समय दूल्हे की बीमारी के बारे में छिपाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें