फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू लेन बनाने का अधर में लटका प्रस्ताव, नवीनीकरण होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर-विजयीपुर मार्ग को चौड़ीकरण कराने का अधर में लटक गया है। शासन ने बजट अभाव की वजह से टू लेन सड़क बनाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने विजयीपुर की ओर करीब आठ किमी सड़क का नवीनीकरण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा है। शासन से जब तक इसकी मंजूरी नहीं मिलती है। क्षेत्र के लोगों को अभी गड्ढायुक्त सड़क से ही आवागमन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यमुना तिरहार क्षेत्र के गांव को जिला मुख्यालय, खागा तहसील के साथ कौशांबी, चित्रकूट, बांदा जिला को जोडने वाली विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग है। तत्कालीन अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह ने असोथर से विजयीपुर तक 20 किमी सड़क का चौड़ीकरण कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। वित्तीय वर्ष 2017-18 में मुख्य

अभियंता कार्यालय लखनऊ से सड़क को टू लेन के लिए मंजूरी हुई थी, लेकिन धनराशि का आवंटन नहीं हुआ था। बाद में शासन के बजट अभाव से सड़क के चौड़ीकरण के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया गया। असोथर से विजयीपुर तक की सड़क गड्ढों में बदल गई गई है। राहगीरों को सफर करने में परेशानी उठानी पड़ती है। अधिशासी
विज्ञापन


अभियंता आरके सोनकर ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का जो प्रस्ताव भेजा गया था। वह वापस आ गया है। दोबारा अभी नहीं भेजा गया है। विजयीपुर क्षेत्र में कुछ सड़क बहुत ही खराब हो गई है। उसके नवीनीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। धनराशि मिलने के बाद नरैनी से विजयीपुर के बीच की सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

22- असोथर-विजयीपुर मार्ग की ध्वस्त सड़क

टू लेन बनाने का प्रस्ताव अधर में
नरैनी से विजयीपुर के बीच की सड़क का होगा कायाकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें