फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से ध्वस्त बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड की दूरसंचार सेवा दस दिन से बदहाल है। केबल कटने और ब्राडबैंड सेवा के काम न करने से दूरसंचार विभाग को अब तक दस लाख से अधिक का चूना लग चुका है। इसके बाद भी विभाग केबल जोड़ने में हीलाहवाली बरत रहा है। वहीं, संचार सेवा शुरू न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।

जलनिगम ने पटेलनगर चौराहे के पास नाला निर्माण के दौरान दोबारा केबल काट दी थी। केबल कटने से संचार सेवा ठप हो गई है। ब्राडबैंड सेवा धड़ाम होने से इंटरनेट सुविधा का लाभ उपभोक्ता नहीं ले पा रहे हैं। केबल कटने से करीब 25 सौ उपभोक्ताओं की संचार सेवा ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर ब्राडबैंड सेवा शुरू नहीं हो पाई। ब्राडबैंड सेवा चालू न होने से लोगों को दूसरी संचार सेवा का सहारा लेना पड़ा। शहर के आईटीआई, पटेलनगर, सिविल लाइन, शादीपुर, नासिरपीर इलाके की सेवा ठप है। बीएसएनएल के डिविजन इंजीनियर यूपी सिंह ने बताया कि केबल ज्यादा कटने से समस्या हो गई है। ठेकेदार को केबिल जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जलनिगम को भी नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें