फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस माध्यमिक स्कूलों ने नहीं भेजी सूचना, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शासन के निर्देश पर शनिवार को मांगी गई ‘एंसेटिव फार गर्ल्स’ की सूचना 10 स्कूलों ने नहीं भेजी। डीआईओएस ने इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

शासन ने 2013-14 के 10 स्कूलों से 126 छात्राओं के हाईस्कूल पास करने का ब्योरा मांगा था। इन सभी स्कूलों ने 113 छात्राओं के परीक्षा उत्तीर्ण करने की सूचना भेज दी है। इसके अलावा 2014-15 की 54 विद्यालयों से यह सूचना मांगी गई थी। इस सत्र में 840 छात्राएं इस योजना में शामिल थी। शासन को रिपोर्ट भेजने की शनिवार अंतिम तिथि थी, लेकिन 10 स्कूलों ने सूचना नहीं भेजी है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना न भेजने वाले स्कूलों के प्रधानचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। तीन दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दस माध्यमिक स्कूलों ने नहीं भेजी सूचना, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें