अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। खजुहा ब्लाक प्रमुख सीमा सिंह चौहान के भाग्य का फैसला 21 दिसंबर तक आ सकता है। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज अविश्वास प्रस्ताव का परीक्षण कर रहे हैं। परीक्षण पूरा होने में अभी उन्हें दो दिन का समय लग सकता है।
खजुहा प्रमुख सीमा सिंह के खिलाफ निर्विरोध निर्वाचित बीडीसी हर्षित सिंह ने 49 सदस्यों के समर्थन वाला अविश्वास प्रस्ताव का शपथपत्र सीडीओ के माध्यम से डीएम को दिया था। उस दौरान डीएम मुख्यालय में नहीं थे। इसके बाद प्रमुख पति सुतीक्षण सिंह ने शपथपत्र में शामिल 11 सदस्यों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट में डीएम के सत्र परेड कराई थी।
डीएम कुमार प्रशांत ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव का परीक्षण डीपीआरओ के माध्यम से कराया जा रहा है। एक दो दिन में परीक्षण का काम पूरा होने के बाद अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा।