अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बरेली में निकाय चुनाव ड्यूटी के दौरान एसडीएम और भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच हुए विवाद पर अफसर एकजुट होने लगे हैं। जिला भी इससे अछूता नहीं है। राज्य सिविल सेवा संघ के बैनर तले अफसरों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
संघ के सदस्य एडीएम न्यायिक जगदंबा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में अफसरों ने सीएम योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन डीएम कुमार प्रशांत को सौंपा। कहा कि एसडीएम राजेश कुमार के साथ गाली गलौज और मारपीट हुई।
यह बर्ताव अक्षम्य है। अगर आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं होती है तो पीसीएस संवर्ग का सम्मान और मनोबल प्रभावित होगा। सीएम को भाजपा संगठन से ऐसे तत्वों से दूरी बनाकर रखने के साथ-साथ इन पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए। इस मौके पर एडीएम जगदीश सिंह, एसडीएम हरिहरराम, अमित भट्ट, सत्य प्रकाश भी मौजूद रहे।
बरेली एसडीएम प्रकरण पर अफसर लामबंद
डीएम से मिला राज्य सिविल सेवा संघ