फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुआ ब्लाक प्रमुख का चुनाव होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ ब्लाक प्रमुख का चुनाव तय
विज्ञापन


फतेहपुर। बहुआ ब्लाक प्रमुख का चुनाव फिर से होने की संभावनाएं लगभग साफ हो चुकी हैं। अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले धड़े की ओर से शुक्रवार को तीन सदस्यीय कमेटी के समक्ष 37 बीडीसी प्रस्तुत किए गए। कमेटी ने इनके शपथ पत्रों का सत्यापन किया। साक्ष्याें को डीएम के समक्ष पेश कर दिया है। इसी के बाद सभी बीडीसी को नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए गए हैं। ऐसे में जुलाई महीने के दूसरे पखवारे में चुनाव हो सकता है।

बहुआ ब्लाक में 86 बीडीसी हैं। ब्लाक प्रमुख फू लमती के खिलाफ 12 दिन पहले बीडीसी वैशाली के नेतृत्व में 62 सदस्यों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव की मांग की गई थी। दूसरे दिन ब्लाक प्रमुख की ओर से 63 बीडीसी साथ होने का दावा कलक्ट्रेट में किया गया था। ब्लाक प्रमुख को सपा का समर्थन हासिल है।
विज्ञापन


वैशाली को भाजपा का समर्थन है। डीएम ने इस प्रकरण को लेकर गुरुवार को एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी, तहसीलदार जेपी पांडेय व बहुआ बीडीओ संध्या रानी की तीन सदस्यीय टीम गठित कर शपथ पत्रों के सत्यापन का जिम्मा सौंपा था। शुक्रवार को यह कवायद एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी की निगहबानी में हुई। एसडीएम ने बताया कि वैशाली की ओर से 37 बीडीसी शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत हुए हैं। गुरुवार को 46 बीडीसी प्रस्तुत करने की बात कही थी। बीडीसी से पूरी तस्दीक के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन



डीएम मदन पाल आर्य ने बताया कि नए नियम के मुताबिक अविश्वास प्रस्ताव के लिए पचास प्रतिशत का मानक है। बीडीसी को नोटिस जारी कर दी गई है। चुनाव की नौबत आती है तो जुलाई के दूसरे पखवारे के पहले सप्ताह में करा लिया जाएगा।

- अविश्वास प्रस्ताव की मांग करने वाले धड़े ने पेश किए 37 बीडीसी, जुलाई महीने के दूसरे पखवारे में हो सकता है ब्लाक प्रमुख का चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें