फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मरे किसान की केसीसी से 1.65 लाख निकाले, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किसान की मौत के दो साल बाद किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख 65 हजार रुपये निकाल लिए गए। दबाव बनाकर बेटे से 80 हजार रुपये भी जमा करा लिए। कोर्ट के आदेश पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र सिमौर गांव निवासी पिंकू लोधी ने बताया कि पिता रामशरन की मौत 15 अगस्त 2018 को हो चुकी है। पिता की मौत के दो साल बाद नौ सितंबर 2020 को शाखा प्रबंधक बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक, सुकेती से एक लाख 60 हजार 500 रुपये केसीसी से निकाले गए। पांच अक्तूबर 2021 को बैंक से पिता के नाम की नोटिस आने पर केसीसी पर लोन का पता लगा। शाखा प्रबंधक ने रुपये नहीं जमा करने पर उसे जेल भेजने की धमकी दी। पांच दिसंबर 2022 को 80 हजार रुपये शाखा में जमा किया। जबकि बैंक शाखा प्रबंधक ने फर्जीवाड़ा कर केसीसी से रुपये निकालकर धोखाधड़ी व जालसाजी की है। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें