फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने लेजर मशीन से की नापजोख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। राष्ट्रीय निर्माण निगम की सर्वे टीम ने गुरुवार को मेडिकल कालेज के लिए कताई मिल की जमीन की नापजोख की। टीम ने लेजर मशीन से पूरे क्षेत्र की नाप करवाकर रिपोर्ट तैयार की। टीम शुक्रवार और शनिवार को भी आकर नाप करेगी।

जिले में मेडिकल कालेज की सौगात मिलने के बाद काम तेजी से शुरू हो गया है। प्रशासन स्तर से प्रस्तावित निर्माण स्थल का दौरा किया जा रहा है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद कानपुर यूनिट से मेडिकल कालेज का डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए करीब 20 एकड़ जमीन की आवश्यकता है जबकि कताई मिल में करीब 35 एकड़ जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डा. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि राजस्व की सर्वे टीम आई थी, ज्यादा जानकारी नहीं है। अल्लीपुर प्रतिनिधि ने बताया कि टीम केवल 15 मिनट रुकी थी। लेजर मशीन से देखने के बाद अब अपने फर्स्ट अफसर के आने की जानकारी देकर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें