फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. अनूप अध्यक्ष, सुभाष महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। प्रो. अनूप शुक्ल को जिलाध्यक्ष और प्रो. सुभाष चंद्र को जिला महामंत्री बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।


प्राचार्य डॉ. ओंकारनाथ द्विवेदी ने चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बताया कि डॉ. अखिलेश पटेल को संयुक्त मंत्री बनाया गया है। डॉ. लल्लन और गोपाल को सह मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ पवन पचौरी, डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. संतोष पांडेय मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

5- महाविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव के बाद माला पहने मनोनीत पदाधिकारी।
प्रो. अनूप अध्यक्ष, सुभाष महामंत्री
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की जिला इकाई गठित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें